इस पोस्ट में आप 9 Month Pregnancy Tips in Hindi (गर्भावस्था का नौंवा महीना) के बारे में जानेगे| गर्भवती होने के बाद पहले दिन से ही गर्भवती महिला इस महीने का बेसब्री से इन्तजार करती है| नौंवा महीना प्रेगनेंसी का आखरी महीना होता है| इस महीने के लास्ट में या उसके बाद बच्चा कभी भी हो सकता है, इसीलिए अपनी डिलीवरी डेट को हमेशा याद रखे| डिलीवरी डेट याद रहे, इसके लिए इसे किसी नोटपैड पर नोट कर ले|
प्रेगनेंसी का नौंवा महीना इस बात का संकेत होता है, कि अब आप बच्चे को जन्म देने वाली है| इस समय आप प्रेगनेंसी के आखरी सफर से गुजर रही होती है| इस समय बच्चे का पूरा विकास होने के कारण बच्चे का वजन बढ़ जाता है, जिसके कारण गर्भवती महिला का पेट भी बड़ा हो जाता है| ऐसे समय में अपने ऊपर पहले से अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि यह ऐसा समय होता है, जब आपकी छोटी सी गलती बच्चे के लिए जानलेवा हो सकती है|
आपका बच्चा हेल्थी पैदा हो, इसके लिए आपको अपने खान पान और अपनी दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन लाना होगा| इस पोस्ट में हम आपको प्रेगनेंसी के आखरी महीने अर्थात नौवे महीने (Pregnancy 9 Month in Hindi) में अपना ध्यान कैसे रखे, इस बारे में जानकारी देंगे| तो चलिए इस पोस्ट को आगे बढ़ाये और जाने गर्भवती महिला गर्भावस्था के नौवें महीने में अपना ध्यान कैसे रखे|
9 Month Pregnancy in Hindi
1. अगर आपके प्राइवेट पार्ट से सफ़ेद रंग का तरल पदार्थ निकलने लगे, तो तुरंत किसी महिला डॉक्टर से संपर्क करे|
2. आपके डॉक्टर ने जिस तारीख में आपको बुलाया है, उस तारीख को डॉक्टर के पास जरूर जाये|
3. अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान भी जॉब कर रही है, तो प्रेगनेंसी के लास्ट महीने में जॉब से छुट्टी ले ले|
4. अगर इस महीने में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है, तो आपको इसके बारे में डॉक्टर से बात करनी होगी|
5. प्रेगनेंसी के दौरान थोड़ा थोड़ा दर्द होना सामान्य है, लेकिन अगर इस महीने में आपको अचानक सामान्य से अधिक दर्द होने लगे, तो बिना देर किये, तुरंत डॉक्टर के पास जाये|
6. इस महीन में तनाव और टेंशन से दूर रहे| आपका तनाव आपके बच्चे के लिए हानिकारक है|
7. अगर आप प्रेगनेंसी के नौवें महीने में प्रवेश कर चुकी है और आप शुगर की मरीज है, तो अपना शुगर लेवल समय समय पर चेक कराती रहे| शुगर लेवल बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे| इस महीने में शुगर लेवल बढ़ना खतरनाक है|
9th Month Pregnancy Diet in Hindi
1. आयरन और प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करे| हरी सब्जियों और अंडे में आयरन और प्रोटीन दोनों पाया जाता है, इसीलिए प्रेगनेंसी के नौवें महीने में इनका सेवन करना लाभदायक है|
2. इस महीने में एक बार ज्यादा खाने की वजाय दिन में चार से पांच बार खाये| इस महीने में लम्बे समय तक भूखे रहने की गलती कभी ना करे| उपावस करना भी प्रेगनेंसी के दौरान खतरनाक है|
3. इस महीने में तली भुनी चीजों और मिठाइयों के सेवन से परहेज करना चाहिए| तली भुनी चीजों और मिठाइयों में कैलोरीज की अधिकता और पोषक तत्वों की कमी होती है, जिसके कारण शरीर का वजन और बढ़ जाता है|
4. इस समय आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है, इसीलिए इस समय ऐसी चीजे खाये जिनमे विटामिन और मिनरल्स मौजूद हो| शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्लीमेंट्स ले|
5. इस समय आपके शरीर की पोषक तत्वों और फाइबर की अधिक जरूरत होती है, इसीलिए इस महीने में ताजे फलो और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक करे| फाइबर युक्त फल और सब्जियां खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती|
6. अधपकी चीजों का सेवन ना करे| खाना अच्छे से पकाकर खाये| कच्चे मांस और क्रीम में हानिकारक कीटाणु होते है, इसीलिए इन्हे भूलकर भी ना खाये|
7. गर्भावस्था का नौंवा महीना अर्थात आप माँ बनने ही वाली है| ऐसे में आपको कैल्शियम युक्त फलो और सब्जयों का अधिक सेवन करना चाहिए| इससे आपकी और आपके बच्चे की हड्डिया मजबूत होगी| कैल्शियम के सेवन से बच्चे के स्तनपान के लिए दूध उपलब्ध होगा|
8. इस महीने में साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखे| गंदे कपडे ना पहने| बाहर का खाने की वजाय घर में बना ताजा खाना खाये| घर से बाहर जाते समय साफ़ पानी को बोतल अपने पास जरूर रखे|
9. अपनी दवाइयों का सही समय पर सेवन करे| डॉक्टर की सब बातो को माने और समय समय पर डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराती रहे|
Best 9 Month Pregnancy Tips in Hindi
1. इस महीने में आपको फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन सी युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए|
2. शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सोयाबीन, पालक, ब्रोकली, जामुन और चिकन का सेवन करना चाहिए|
3. फाइबर के लिए आपको ताजे फलो और पत्तेदार सब्जयों का सेवन करना चाहिए|
4. दूध और दूध से निर्मित चीजों का सेवन करना चाहिए| इनसे शरीर को कैल्शियम मिलता है|
5. खट्टे फलो में विटामिन सी होता है, इसीलिए इस महीने में खट्टे फलो का सेवन करना चाहिए|
Pregnancy Care in 9th Month in Hindi
1. इस महीने में गर्भवती महिला को हल्का हल्का व्यायाम करना चाहिए| डॉक्टर के अनुसार इस महीने में टहलना एक अच्छा व्यायाम है| टहलने से पीठ और पेट का अच्छा व्यायाम होता है, जिससे शरीर के दर्द में आराम मिलता है|
2. इस महीने में व्यायाम करना सेहत के लिए अधिक लाभदायक है, लेकिन कोई भी व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर ले|
3. ढीले कपडे पहन कर व्यायाम करे| व्यायाम करते समय पानी पीना ना भूले| पानी आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है|
4. व्यायाम करते समय सांस लेने में दिक्कत होने या फिर सांस फूलने की समस्या हो, तो तुरंत व्यायाम करना बंद कर दे|
Avoid These Foods in 9 Month of Pregnancy
1. कैफीन (Caffeine)
2. अंग मांस (Organ meat)
3. अल्कोहल (Alcohol)
4. पनीर (Cottage cheese)
5. कच्चे स्प्राउट्स (Raw sprouts)
6. तम्बाकू (Tobacco)
7. बीड़ी सिगरेट (Beedi cigarette)
इस पोस्ट में आपने 9 Month Pregnancy Care Tips in Hindi के बारे में जाना| जो औरते पहली बार मां बनने का अनुभव कर रही है, उनके लिए ये पोस्ट बहुत लाभकारी होगी| आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी, इसके बारे में हमें कमेंट करके बताये|