spot_imgspot_img

एलोवेरा के फायदे सुंदर त्वचाऔर बालों केलिए : Aloe Vera in Hindi Benefits

Aloe Vera Ke Fayde in Hindi

बालों और त्वचा के लिए एलोवेरा के फायदे : एलोवेरा एक छोटा सा पौधा है जो देखने में भी अजीब लगता है, लेकिन इसके गुणों को गिनने के लिए आपको अपनी अंगुलिया कम पड़ जायेगी। एलोवेरा के पौधे को आप लगाना काफी आसान है। इससे कम पानी और कम धुप की जरूर होती है। इसलिए आप आसानी से एलोवेरा को अपने घर में भी लगा सकती है। एलोवेरा घर में लगाने से यह फ़ायदा होता है, कि यह घर में आने वाली हवा को क्लीन कर देता है। 

एलोवेरा को घृत कुमारी भी कहते है| एलोवेरा को गुणकारी औरचमत्कारी औषधि माना जाता है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से बड़ी से बड़ी बीमारी भी ठीक हो जाती है| एलोवेरा के पत्तो में 12 प्रकार के विटामिन और एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है| एलोवेरा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है| इसके साथ ही एलोवेरा के सेवन से शरीर में खून का स्तर भी बढता है|

एलोवेरा ना केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि बालो और चेहरे के लिए भी लाभकारी होता है| इसके इस्तेमाल से बालो को सुन्दर, घना और चमकदार बनाया जा सकता है और साथ ही ये आपकी सुंदरता में भी चार चाँद लगा देता है| एलोवेरा के कई अन्य फायदे है, इनके बारे में हम नहीं जानते| आज हम आपको एलोवेरा के ऐसे गुणों के बारे में बतायेगे, जिनसे आपको अपनी हेल्थ को अच्छा बनाये रखने में काफी फ़ायदा होगा।

एलोवेरा के फायदे (Aloe vera Benefits in Hindi)

1. मुँह में अल्सर, मसूढ़ों से खून आने जैसी सभी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करे| एलोवेरा में अनेक प्रकार के रोगाणुरोधी और जीवाणुरोधी गुण पाये जाते है| जिसके कारण है, मुँह और मसूढ़ों से जुडी प्रॉब्लम के इलाज में सहायक है| एलोवेरा में अनेक प्रकार के खनिज और विटामिन पाये जाते है, जो नयी कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होते है|

मसूढ़ों को मजबूत बनाने और मसूढ़ों से आने वाले खून को रोकने के लिए एलोवेरा जैल से मसूढ़ों की मालिश करे| पेस्ट करने से पहले अपने पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा पाउडर मिलाकर पेस्ट करे| दांतो और मसूढ़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए रोजाना एलोवेरा जूस पियें|

2. अगर आप अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाना चाहते है, तो अपने चेहरे पर रोजाना एलोवेरा जेल लगाये| एलोवेरा जैल लगाने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है और त्वचा हाइड्रेट होती है, जिससे नयी कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है| एलोवेरा लगाने से त्वचा में ग्लो आता है| इसके साथ ही एलर्जी, इन्फेक्शन और जले के निशान मिटाने के लिए भी एलोवेरा जैल का इस्तेमाल किया जा सकता है|

3. वसामय ग्रंथियों के अधिक सक्रीय हो जाने के कारण मुंहासों की प्रॉब्लम होने लगती है| ये एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिससे अधिकतर लोग कई बार गुजरते है| मुंहासों को दूर करने के लिए उनपर दिन में दो से तीन बार एलोवेरा जैल लगाये|

4. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे है, तो एलोवेरा का सेवन करने से आपको बहुत फायदा होगा| एलोवेरा हमारे शरीर में रेचक की तरह काम करता है, जिससे हमारी पाचन किर्या उत्तेजित होती है| एलोवेरा का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है| इससे हमारे शरीर में ताजगी आती है और वजन भी घटता है|

5. बालो को लम्बा, घना और सुन्दर बनाने का सपना हर किसी का होता है| अगर आपका भी ऐसा सपना है और आप उसे सच करना चाहते है, तो एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करे| एलोवेरा बालो के लिए अच्छा मॉइस्चराइज़र माना जाता है, इसीलिए इसके इस्तेमाल से बाल लम्बे और घने हो जाते है| एलोवेरा जैल लगाने से बालो की जड़ो को पोषण मिलता है, जिससे बाल मजबूत होते है| एलोवेरा बालो के पीएच का संतुलन भी बनाये रखता है|

6. एलोवेरा जैल लगाने से रुसी से छुटकारा मिलता है और खुजली भी दूर होती है| एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाये और अपने बालो की जड़ो में इसे लगाए| अब अपने बालो को आधे घंटे के लिए गर्म टॉवल में लपेट दे| अब बालो को किसी अच्छे शैम्पू से धो ले| बालो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए यह सबसे बढ़िया घरेलू उपाय है|

7. गठिया रोग के दर्द को कम करने और जोड़ो की सूजन को कम करने में भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है| एक रिसर्च के अनुसार एलोवेरा का रस पीने से शरीर की सूजन कम हो जाती है| अगर आप जोड़ो में दर्द और सूजन से परेशान है, तो रोजाना एलोवेरा जूस पीने की आदत डाले| 10 से 15 दिनों में ही आपको इसका असर साफ़ दिखाई देगा|

8. कब्ज और पेट से जुडी अनेक समस्याओं के इलाज में एलोवेरा लाभकारी है| फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण एलोवेरा के सेवन से पाचन और मल त्याग की किर्या में सुधार होता है| एलोवेरा प्राकर्तिक रेचक की तरह काम करता है| एलोवेरा का रस पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है|

9. मधुमेह की बात की जाये तो मधुमेह रोगियों के लिए एलोवेरा का सेवन अमृत के समान है| एलोवेरा शरीर में इन्सुलिन के उत्पादन और शुगर के स्तर दोनों को कण्ट्रोल करके रखता है| इसके साथ ही शरीर के अन्य अंगो को शुगर के कारण होने वाले नुकसान से भी यह बचाता है| मधुमेह रोगियों को कम से कम तीन महीने तक रोजाना एलोवेरा का जूस पीना चाहिए|

ऐलोवेरा के लाभ – Benefits of Aloe Vera in Hindi

1. एलोवेरा (Aloe vera) के रोजाना इस्तेमाल से हमारी Body की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, और Body में खून की कमी भी नहीं आती।

2. फटी एड़ीयो पर एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) लगाने से आराम मिलता है।

3. सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से पेट साफ हो जाता है, और पेट से जुडी सभी बीमारिया भी दूर हो जाती है।

4. एलोवेरा का जूस (Aloe vera juice) पीने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर हो जाती है, और खून भी साफ़ होता है।

5. Pimples से छुटकारा पाने का एलोवेरा अच्छा उपाय है। सुबह शाम एलोवेरा Faecwash से Face धुले।

6. जोड़ो के दर्द में एलोवेरा का जूस (Aloe vera juice) पीने से आराम मिलता है।

7. एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) को Face पर लगाने से Face की झाईया खत्म हो जाती है, और Face चमक उठता है।

8. एलोवेरा जूस (Aloe vera juice) पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

9. एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) का Regular प्रयोग करके आप खुद को लंबे समय तक जवान बनाये रख सकते है।

10. एक कप पानी में दो चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर आँखों को धोने से आँखों की जलन से निजात मिलता है।

11. एलोवेरा जूस (Aloe vera juice) मिरगी (Epilepsy) के मरीज के लिए फायदेमंद है।

12. बालो में एलोवेरा (Aloe vera) लगाने से बाल मजबूत , लंबे और घने हो जाते है

13. धुप में निकलने से पहले Body पर एलोवेरा का जूस (Aloe vera juice) लगाने से Sunburn से बचा जा सकता है।

14. कटे अंगो पर, चोट लग जाने पर, जल जाने पर एलोवेरा (Aloe vera) लगाने से जल्दी लाभ होता है।

15. सुबह खाली पेट 2 से 3 चम्मच एलोवेरा जूस (Aloe vera juice) पीने से Body में पूरा दिन Energy बनी रहती है।

16. एलोवेरा जूस (Aloe vera juice) या एलोवेरा जेल को मेहंदी में मिलाकर लगाने से बाल मजबूत हो जाते है।

17. मोटापे से परेशान लोगो के लिए एलोवेरा जूस (Aloe vera juice) दवाई का काम करता है। एलोवेरा जूस (Aloe vera juice) पीने से वजन कम हो जाता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,782FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts