spot_imgspot_img

What is Meaning of Avocado in Hindi एवोकाडो क्या है

Benefits / Meaning of Avocado in Hindi

Avocado in Hindi ये हमारी आज की पोस्ट का टाइटल हैं। आज अपनी इस पोस्ट में हम आपको Avocado के Meaning और एवोकाडो खाने के फायदे के बारे में बतायेगे। Avocado पुरे विश्व में अपने गुणों के कारण प्रसिद्ध हैं, लेकिन भारत के लोगो को इस फल के बारे में जानकारी कम हैं। इसका कारण ये हो सकता हैं, कि यह फल भारत में नहीं उगाया जाता। यह फल मैक्सिको की देन हैं। Avocado के बढ़ते गुणों को देखते हुए भारत के लोग भी Avocado के बारे में जानना चाहते हैं। यही कारण हैं कि, गूगल पर भारत के लोग सबसे ज्यादा Avocado Meaning in Hindi ये सर्च करते हैं।

एवोकाडो क्या हैं (Avocado in Hindi)

उत्तरी अमेरिका के मक्सिको शहर में मुख्य रूप से पाया जाने वाला एवोकाडो एक प्रकार का जंगली फल हैं। इस फल का आकर नाशपाती के जैसा होता हैं, लेकिन इस फल के अंदर एक बड़ी गुठली होती हैं। Persea Americana प्रजाति में पाये जाने वाले इस फल का पेड़ बहुत ही बड़ा होता हैं। Avocado में अनेक प्रसार के पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस फल के असंख्य गुणों को देखते हुये इस भारत में भी उगाने का प्रयास किया जा रहा हैं। एक शोध के अनुसार जो लोग Avocado खाते हैं, उन्हें त्वचा से जुड़े रोग और दिल की बीमारिया नहीं होती। तो चलिए पोस्ट को आगे बढाये और जाने एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

एवोकाडो खाने के फायदे (Benefits of Eating Avocados)

1. जो लोग खान के साथ Avocado भी खाते हैं, उन लोगो को 5 से 6 घंटे तक भूख नहीं लगती। इस प्रकार यह Avocado खाने से वजन कम हो जाता हैं। इसीलिए जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, और उसे कम करना चाहते हैं, वो अपने भोजन में Avocado को जरूर शामिल करे।

2. एवोकाडो वसा का अच्छा स्त्रोत हैं। लेकिन इससे प्राप्त ऊर्जा का अधिक हिस्सा हमें फैट के रूप में मिलता हैं। एवोकाडो में जो फैट पायी जाती हैं, वो फैट oleic acid होती हैं, और इस प्रकार की वसा का हमारे शरीर पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता।

3. अधिक मात्रा में फाइबर पाये जाने के कारण Avocado खाने से पेट साफ होता हैं। जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती हैं, और तांत्रिक तंत्र भी मजबूत होता हैं।

4. एवोकाडो में केले से भी अधिक Potassium होता हैं। हमें एक दिन में जितने Potassium की जरूरत होती हैं, उसका 14 % Potassium एक एवोकाडो में पाया जाता हैं। Potassium की अधिकता के कारण जो लोग रोजाना एवोकाडो खाते हैं, वो कभी Blood Pressure कभी High नहीं होता, जिससे वो दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

5. अपनी त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिये आप Avocado को फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते Avocado में दही और शहद मिलाकर फेस पर लगाने से फेस की झाईया गायब हो जाती हैं, और फेस पर नया निखार आता हैं।

6. एवोकाडो के रोजाना सेवन से आप सबसे खतरनाक बीमारी कैंसर से बच सकते हैं। जी हाँ एवोकाडो का सेवन आपको कैंसर से बचा सकता हैं। प्रोटेस्ट कैंसर के इलाज में इस फल का इस्तेमाल किया जाता हैं, और यह बात एक शोध के अनुसार साबित हो चुकी हैं।

7. शुगर के मरीज के लिए यह जंगली फल बहुत अच्छा होता हैं, क्योंकि एवोकाडो में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। फाइबर हमारे शरीर में अनेक बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ साथ हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखता हैं।

8. Zeaxanthin और Lutein ऐसे पोषक तत्व हैं, जो हमारी आँखों के लिए बहुत जरुरी होते हैं। ये पोषक तत्व Avocado में भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।

9. एवोकाडो अनेक गुणों से भरपूर फल हैं। एवोकाडो में अनेक प्रकार के फैटी एसिड पाये जाते हैं, जो मानव शरीर की त्वचा के लिए जरुरी होते हैं।

10. अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है, तो अपनी त्वचा पर एवोकोडा के तेल की मालिश करे, या फिर रोजाना इसका सेवन करे| एवोकोडा में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है, जो रूखी और बेजान त्वचा में जान डालने का काम करता है| हमारी स्किन एवोकोडा के तेल को जल्दी सोख लेती है| जिससे एवोकोडा का तेल त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम और साफ हो जाती है|

11. यह फल अनेक गुणों से युक्त होने के साथ साथ खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। इसीलिए आप स्वाद लेते हुये एवोकाडो को खाये और इससे मिलने वाले फायदों का लाभ भी उठाये।

दोस्तों मुझे उम्मीद हैं, कि आपको आज का Health Article Avocados in Hindi अच्छा लगा होगा। सेब, संतरे, केला, अंगूर ये फल तो आप रोज खाते हैं, लेकिन आज जिस फल में हमने आपको बताया वह फल नया हैं। इसीलिए पुराने फलो के साथ साथ एवोकाडो नामक इस नये फल को जरूर खाये। एवोकाडो खाने के बाद एक बार पोस्ट के निचे कमेंट करके जरूर बताये कि ये फल खाने में आपको कैसा लगा। 🙂

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,782FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts