spot_imgspot_img

15 Benefits of Apricot in Hindi खुबानी के चमत्कारी फायदे

Dry Fruit Apricot in Hindi (खुबानी)

Apricot को हिंदी में ख़ुबानी कहते हैं। यह स्वाद में मीठा लगने वाला बीजयुक्त फल हैं। ख़ुबानी का रंग संतरी पीला होता हैं। ख़ुबानी केवल ठन्डे मौसम में ही उगती हैं, इसीलिए भारत में यह उत्तर के पहाड़ी इलाको जैसे कश्मीर, , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे क्षेत्रो में पैदा होती हैं। विश्व में सबसे ज्यादा ख़ुबानी तुर्की में उगाई जाती हैं। ख़ुबानी (Apricoti) को अन्य फलो की तरह केवल ताजा ही नहीं खाया जाता हैं, बल्कि इसे सुखाकर इसे सूखे मेवो की तरह भी खाया जाता हैं। सूखे मेवे की तरह खायी जाने वाली ख़ुबानी को सुखी ख़ुबानी के नाम से जाना जाता हैं। (ये भी पढ़े – अश्वगंधा चूर्ण के फायदे )

Apricot (ख़ुबानी) में अनेक प्रकार के फाइबर और विटामन्स होते हैं, जिसके कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी होती हैं। ख़ुबानी का फल ही नहीं, इसके बीज भी हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) को मजबूत बनाकर हमें अनेको बीमारियों से बचाते हैं। तो चलिए पोस्ट को आगे बढाये और जाने (Apricot Benefits in Hindi) ख़ुबानी के फायदे हिंदी में।

खुबानी खाने के फायदे (Benefits of eating apricots)

1. आँखे जीवन का दर्पण हैं, बिना आँखों के हम असहाय हैं। इसीलिए आँखों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। विटामिन ए आँखों के लिए सबसे जरुरी होता हैं, जो खुबानी में भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। खुबानी खाने से आँखे केवल स्वस्थ ही नहीं रहती, बल्कि आँखों की छोटी मोटी बीमारी जैसे आँखों से पानी आना, या आँखे सूज जाना ये भी ठीक हो जाती हैं। इसीलिए खुबानी खाये और आँखों को स्वस्थ रखे।

2. सुखी खुबानी में अनेक प्रकार के खनिज तत्व जैसे तांबा और लोहा पाये जाते हैं। ये खनिज तत्व हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं। इस प्रकार जिन लोगो के शरीर में खून की कमी हैं, उनके लिए यह फल बहुत फायदेमंद हैं।

3. खुबानी का सेवन आपको कैंसर जैसे खतरनाक रोग से बचा सकता हैं। जी हाँ, खुबानी खाने से कैंसर का खतरा कम हो जाता हैं। खुबानी को आप कच्चा खाने के साथ साथ इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। खुबानी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट DNA को डैमेज नहीं होने देते।

4. आप चाहे कितनी ही पौष्टिक चीजे खा ले, लेकिन अगर आपका लिवर खराब हैं, तो कोई भी चीज आपके शरीर को नहीं लगेगी। लिवर खराब होने पर आपका शरीर कमजोर हो जाता हैं, और आप अनेक रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। खुबानी आपके लिवर की अंदर से सफाई करती हैं। जिससे आपका लिवर सही से काम करता हैं, और आप अनेक रोगों से बचे रहते हो।

5. खुबानी के बीज में पाये जाने वाले तत्व कैंसर विरोधी होते हैं। Apricot के बीजो में विटामिन बी 17 पाया जाता हैं। यह विटामिन कैंसर रोग से बचाव करता हैं।

6. सुखी खुबानी का सेवन करने से अस्थमा रोग ठीक हो जाता हैं।

7. जो महिलाये माँ बनने वाली हैं, या जो महिलाये बच्चो को स्तनपान कराती हैं, उनके लिए खुबानी का सेवन बहुत फायदेमंद हैं। खुबानी खाने से ऐठन और बाँझपन जैसी बीमारी दूर हो जाती हैं। खुबानी से योनि संक्रमण का इलाज भी किया जाता हैं।

8. दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी आप खुबानी का सेवन कर सकते हैं। खुबानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कण्ट्रोल में रहने से आप दिल से जुड़े सभी रोगों से बचे रहते हो।

9. Apricot खाने से त्वचा संक्रमण, मुँहासे और झाइयां दूर हो जाती हैं। यही कारण हैं, Apricot के इस्तेमाल से अनेक प्रकार के Beauty Products बनाये जा रहे हैं।

10. एक खुबानी में 3 % फाइबर होता हैं। खुबानी में मौजूद फाइबर घुलनशील होता हैं। जिससे खुबानी खाने से पाचक किर्या सही रहती हैं। जिससे आपका पेट साफ़ रहता हैं, और पेट से जुड़े रोगों जैसे कब्ज गैस आधी से बचे रहते हैं।

11. शहद या पानी के साथ सुखी खुबानी खाने से बुखार कम हो जाता हैं। अगर आपको प्यास बहुत तेज लग रही हैं, तब भी आप इसे खा सकते हैं। यह प्यास बुझाता हैं।

12. अगर आपके जोड़ो में दर्द रहता हैं, तो खुबानी का सेवन करे। खुबानी में अनेक प्रकार के फ्लेवोनॉयड एक साथ पाये जाते हैं। ये फ्लेवोनॉयड शरीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी की तरह काम करते हैं। अनेक रिसर्च के अनुसार खुबानी में पाये जाने वाले कैटेचिन्स सभी प्रकार की सूजन को ठीक कर देते हैं।

13. खुबानी में भरपूर फाइबर होता हैं। पेट के लिए सुखी खुबानी खानी चाहिए। सुखी खुबानी खाने से पेट के कीड़े ख़त्म हो जाते हैं। खुबानी बबासीर और पाचन सम्बन्धी सभी रोगों को दूर करती हैं।

14. आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के चलते हम अनेक बार अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं देते। जिसके परिणाम स्वरुप हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती हैं, और एनीमिया रोग के शिकार हो जाते हैं। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए और एनीमिया रोग से बचने के लिए खुबानी खाये। खुबानी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता हैं।

15. Apricot में Potassium अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। Potassium एक प्रकार का खनिज लवण हैं, जो हमारे शरीर में सभी चीजो के संतुलन को बनाये रखता हैं। Potassium हमारी पाचन किर्या को नियमित करके हमारी दिल की धड़कनो को रेगुलेट करता हैं। Potassium हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करके रखता हैं। ब्लड प्रेशर की पूरी जानकरी यहाँ पढ़े –http://www.healthhinditips.com/blood-pressure-control-in-hindi-highlow/

खुबानी के नुकसान (Khubani Ke Nuksan)

1. कुछ लोगो को खुबानी खाने से एलेर्जी भी होती है, ऐसे लोग खुबानी ना खाये|

2. मधुमेह के मरीजों की सुखी खुबानी नहीं खानी चाहिए|

3. अगर आपका रक्त चाप निम्न है, तो खुबानी का अधिक सेवन ना करे| इसके अधिक सेवन से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है|

दोस्तों आज हमने आपको Health Benefits of Apricot इस विषय पर जानकारी दी। आपको हमारी जानकारी कैसी लगी हमे जरूर बताये। अगर आप इस फल के बारे में कुछ और जानते हैं, जो हमारी पोस्ट में उपलब्ध नहीं हैं, तो आप अपनी उस जानकारी को हमारे साथ कमेंट के माध्यम से जरूर शेयर करे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts