spot_imgspot_img

Benefits of Nutmeg in Hindi जायफल के 17 फायदे

Benefits & Meaning of Nutmeg in Hindi

Nutmeg Meaning in Hindi : ये हमारे आज के आर्टिकल का टाइटल हैं। अपने आज के आर्टिकल में हम आपको Nutmeg के मीनिंग और इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। Nutmeg को हिंदी में जायफल कहते हैं। जायफल सभी घरो में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। Nutmeg को जायफल के अलावा कई लोग नूतमेग, नुट्मेग और नूतमेज के नाम से भी जानते हैं। Jaiphal स्वाद में मीठा होता हैं। यह भोजन के स्वाद को दुगना कर देता हैं। Jaiphal का तेल भी निकाला जाता हैं, जिसे अनेक प्रकार की दवाइयों और कॉस्मेटिक चीजे बनाने में इस्तेमाल किया जाता हैं।

Nutmeg in Hindi – जायफल पेड़ पर लगते हैं। इसके पेड़ बहुत ऊँचे होते हैं, जिनका तना बड़ा और चिकना होता हैं। जायफल छोटा और गोल आकर का होता हैं, लेकिन यह इतना कठोर होता हैं, कि अधिकतर लोग इसे तोड़ नहीं पाते, और घिसकर इस्तेमाल करते हैं। जायफल में अनेक प्रकार के औषधीय गुण पाये जाते हैं, जिसके कारण इसके सेवन से हम अनेक प्रकार के रोगों से खुद को बचा के रख सकते हैं। जायफल के औषधीय गुणों के आधार पर ही आयुर्वेद में इसे स्थान प्राप्त हैं। तो चलिए पोस्ट को आगे बढाये और जाने जायफल के फायदों के बारे में।

जायफल के फायदे (Benefits of nutmeg)

1. आजकल अधिकतर औरतो को दूध ना आने के कारण उन्हें समय से पहले ही अपने बच्चे को ऊपर का दूध पिलाना पड़ता हैं। ऊपर का दूध अधिकतर बच्चो को पचता नहीं हैं। अगर ऐसा हैं, तो दूध में बराबर मात्रा का पानी मिलाकर उसमे एक जायफल डालकर दूध उबाले। अब इस दूध को हल्का गुनगुना करके बच्चे को पिलाये। इससे आपके बच्चे को दूध पचने लगेगा।

2. जायफल के अंदर आपकी सुंदरता का राज भी छिपा हुआ हैं। शहद के साथ जायफल पाउडर मिलाकर त्वचा पर लगाने से कुछ ही दिनों में झाइयां और पिम्पल्स के निशान गायब हो जायेगे, और आपका चेहरा खिल उठेगा।

3. जोड़ो का दर्द पहले बुढ़ापे का लक्षण माना जाता था, लेकिन आजकल 20 की उम्र पार करते ही, लोगो के जोड़ो में दर्द होने लगता हैं। जोड़ो के दर्द में आराम पाने के लिये जायफल के तेल में बराबर मात्रा में सरसो का तेल मिलाकर जोड़ो की मालिश करे। इससे जोड़ो का दर्द ठीक हो जाता हैं, और शरीर में फुर्ती आती हैं।

4. आजकल काम के बढ़ते बोझ के चलते अधिकतर लोग अनिंद्रा के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगो के लिए Nutmeg का सेवन बहुत उपयोगी हैं। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में Nutmeg Powder डालकर पीने से नींद अच्छी आती हैं।

5. जायफल के रोजाना इस्तेमाल से आपको कभी एल्‍जाइमर बीमारी नहीं होती। आपको बता दे कि एल्‍जाइमर भूलने की एक बीमारी होती हैं। जो उन लोगो को होती हैं, जिनका दिमाग कमजोर होता हैं।

6. बन्द नाक खोलने के लिये नाक के नथुनों पर पानी में जायफल घिसकर लगाये। इससे बन्द नाक खुल जायेगी।

7. जायफल में अनेक प्रकार के तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मिनरल्स पाये जाते हैं, जिसके चलते जायफल के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से कोई भी बीमारी आपके शरीर पर जल्दी हावी नहीं होती।

8. अगर आप अपनी आँखों की रौशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो जायफल इसमें आपके काम आयेगा। जायफल को पानी में घिसकर लेप बनाये। आँखों के चारो तरफ अब इस लेप को लगाये। रोजाना ऐसा करने से आपकी आँखों की रौशनी बढ़ जायेगी। ध्यान रहे जायफल का लेप आँखों के अंदर ना जाये।

9. कमर दर्द एक बढ़ता हुआ रोग हैं। इसका मुख्य कारण हैं, लंबे समय तक एक ही स्थति में बैठे रहता। महिलायो में कमर दर्द अधिक देखने को मिलता हैं। कमर दर्द से निजात पाने के लिये तिल के तेल में घिसा जायफल मिलाये और अच्छी तरह पकाये। अब इस तेल को ठंडा करके कमर की मालिश करे।

10. अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता, तो जायफल का इस्तेमाल करे। जायफल के इस्तेमाल से पाचन तंत्र ठीक रहता हैं, जिससे आपका पेट खराब नहीं होता।

11. अगर आपके दाँत में दर्द हैं, तो जायफल के तेल का इस्तेमाल करे। जायफल के तेल से दाँत दर्द ठीक हो जाता हैं, इसीलिए 95 % टूथपेस्‍ट में जायफल मिलाया जाता हैं।

12. जायफल का तेल पेट दर्द में लाभकारी हैं। बताशे में 2 से 3 बून्द जायफल का तेल डालकर खाने से पेट दर्द की प्रॉब्लम ठीक हो जायेगी।

13. अगर आपका दिल कमजोर हैं, तो एक ग्राम जायफल पानी के साथ खाये। इससे आपकी घबराहट दूर होगी और ह्रदय शक्ति बढ़ेगी।

14. सिरदर्द ठीक करने के लिए जायफल का इस्तेमाल किया जाता हैं। कच्चे दूध में जायफल घिसकर ललाट पर लेप करने से सिरदर्द ठीक हो जाता हैं।

15. जायफल के टुकड़े को तुलसी की पत्तियो के साथ चबाने से हिचकी आनी बन्द हो जाती हैं।

16. मुँह में जायफल का टुकड़ा लेकर चूसने से मुँह से बदबू आनी बन्द हो जाती हैं।

17. ताजे पानी में जायफल घिसकर पेस्ट बनाये। अब इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए खोपड़ी पर लगाए और फिर शैम्पू से सिर धो ले। इससे आपके बाल लब्मे और मजबूत हो जायेगे।

जायफल के नुकसान (Disadvantage of nutmeg)

1. जायफल के अधिक सेवन से पेट में गैस और जलन होने लगती हैं।
2. जायफल का अधिक मात्रा में सेवन ना करे। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से यह नशीले पदार्थ की तरह काम करता हैं।
3. जायफल का अधिक मात्रा में सेवन आपके शरीर के लिए घातक होता हैं।
4. जो लोग High Blood Pressure या अवसाद की दवा ले रहे हैं, उनको जायफल नहीं खाना चाहिए।
5. जायफल के अधिक सेवन से दिल की धड़कन बढ़ने लगती हैं।
6. इसके अधिक सेवन से चक्कर आने लगते हैं। इसीलिए जायफल का अधिक सेवन ना करे और आपने ऐसा कर लिया हैं, तो फिर आप गाड़ी ना चलाये।
7. जिनके पेट में सूजन हो उन्हें जायफल का सेवन नहीं करना चाहिए।

दोस्तों आज हमने आपको Nutmeg in Hindi की अपनी पोस्ट में आपको जायफल खाने के फायदे और जायफल खाने के नुकसान के बारे में बताया। हमें उम्मीद हैं कि Nutmeg Information से भरा आजका आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर जायफल के बारे में आप कुछ और जानते हैं, तो हमें कमेंट के माध्यम से अपनी जानकारी से जरूर अवगत कराये।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts