ओट्स खाने के 12 फायदे
Benefits of Oatmeal/ Oats in Hindi – हमारे आस पास बहुत सी ऐसी चीजे हैं, जिनके सेवन से हम बिना दवाई के लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। लेकिन इन चीजो की जानकारी के अभाव में हम इन चीजो से कोई लाभ नहीं ले पाते। पहाड़ी इलाक़ो में रहने वाले लोग अधिक जीवन इसीलिए जीते हैं, क्योंकि वे प्राकर्तिक जड़ी बूटियों के बारे में जानते हैं, और उनका सेवन करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही चीज के बारे में बता रहे हैं, जो प्रकृति की तरह से हमारे जीवन के लिए तोहफा हैं।
आज हम अपने आर्टिकल Oats in Hindi में आपको Oats और Oats benefits की बारे में बतायेगे। बहुत से लोग Oats का नाम सुनकर थोड़े हैरान हो गए होंगे, क्योंकि अधिकतर लोग Oats का मीनिंग नहीं जानते। लेकिन हमें पूरी उम्मीद हैं, Oats in Hindi के हमारे इस आर्टिकल को पड़कर आप Oatmeal meaning in hindi यह भी जान जायेगे।
ओट्स के बारे में हिंदी में जानकारी (Oats in Hindi)
Oats (ओट्स) का हिंदी नाम जई हैं। जई अधिक फाइबर वाला अनाज हैं। जई घास कुल का पौधा हैं। पहले ज़माने में जानकारी के अभाव में लोग इसे घोड़ो को खाने के लिए दिया करते थे। अमेरिका, भारत और यूरोप में जई का सेवन काफी समय पहले से किया जा रहा था। पहले लोगो को इस अनाज के बारे माँ जानकारी नहीं थी। लेकिन जैसे जैसे इस अनाज के स्वास्थ्य वर्धक लाभो (Oats Khane Ke Fayde) के बारे में लोग जानते जा रहे हैं, वैसे वैसे Oats का लोग अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं।
Oats (ओट्स) के बीज से बने आटे को ओटमील, जई का दलिया या जई का आटा कहते हैं। Oatmeal को ब्रेकफास्ट में खाया जाता हैं। यह हल्का और जल्दी पचने वाला खाद्य पदार्थ हैं, इसीलिए रोगी को डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।
Oats (ओट्स) के पौधे का इस्तेमाल करके Homeopathy में Avena Sativa Mother Tincture नाम की दवाई बनाई जाती हैं। इस दवाई को शार्ट में Mother Tincture भी कहते हैं। इस दवाई अनेक रोगों पर काम करती हैं। सर दर्द, थकावट, पीरियड में दर्द, नींद ना आना, तनाव में रहना यह ऐसी समस्याए हैं, जो सभी के साथ रहती हैं। ये सभी समस्याए नसों की दुर्बलता के कारण होती हैं। Oats (ओट्स) के पौधे से बनने वाली यह दवाई नसों की दुर्बलता को पूरी तरह दूर कर देती हैं, जिससे आप इन सभी रोगों से मुक्त हो जाते हो।
Oats (Oatmeal) Meaning in Hindi (ओट्स का हिंदी मीनिंग)
Oats को हिंदी जई कहते हैं। आयुर्वेद में Oats की एक अलग पहचान हैं। आयुर्वेद में Oats (ओट्स) को याविका के नाम से भी जानते हैं। Oats (ओट्स) के बीजो से बना आटा Oatmeal के नाम से जाना जाता हैं। Oatmeal को जई का आटा और जई का दलिया भी कहते हैं, गाँव में लोग इन्ही नाम से Oats को जानते हैं। Oats में अनेक पोष्टिक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
Oats Khane Ke Fayde (Oats Benefits in Hindi)
1. अगर आप अपनी त्वचा में ग्लो लाकर खुद को सूंदर बनाना चाहते हैं, तो Oats का इस्तेमाल करे। कच्चे दूध में Oats मिलाकर पेस्ट बनाये। इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाए। इस पेस्ट के इस्तेमाल से आपकी स्किन पर अलग ग्लो आयेगा और आप खुद को पहले से सुन्दर पायेगे।
2. अगर आपको कब्ज की समस्या रहती हैं, तो रोजाना आप ब्रेकफास्ट में Oatmeal (दलिये) का सेवन करे। क्योंकि यह पोषक तत्वो से युक्त जल्दी पचने वाला खाद्य पदार्थ हैं। यह पेट को साफ़ करके कब्ज की समस्या को दूर करता हैं।
3. अगर आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचना चाहते हैं, तो रोजाना Oats का सेवन करे। Oats में फायटो कैमिकल पाया जाता हैं, जो कैंसर के खतरे को कम कर देता हैं। एक शोध के अनुसार यह बात साबित भी हो चुकी हैं।
4. अगर आपकी खोपड़ी हमेशा ड्राई रहती हैं, और आपके सिर में बहुत अधिक खुजली रहती हैं, तो Oats का इस्तेमाल करे। हफ्ते में एक बार जई को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाये और इस पेस्ट को अपनी खोपड़ी पर लगाए। ऐसा करनेसे कुछ ही महीनो में खुजली और dryness की समस्या दूर हो जायेगी।
5. बीटा ग्लूकैन एक प्रकार का फाइबर होता हैं, Oats में अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। यह फाइबर आपके शरीर के लिए बहुत जरुरी होता हैं। इसीलिए रोज सुबह Oats का सेवन करने से शरीर में थकान नहीं होती, और आप पूरा दिन एनर्जी से भरे रहते हैं।
6. पोषक तत्वो से भरपूर यह दलिया शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ शुगर को भी नियंत्रित करके रखता हैं। इसीलिए मधुमेह के मरीजो के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं।
7. जई से बना दलिया जिसे Oatmeal कहते हैं, इसमें कैलोरीज और फैट कम पाया जाता हैं। जिसके कारण यह आसानी से पच जाता हैं। Oatmeal में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण Oatmeal के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कण्ट्रोल में रहता हैं।
8. बढ़ती उम्र के साथ साथ शारीरिक और मानसिक कमजोरी के साथ साथ इंसान की स्मरण शक्ति भी कम हो जाती हैं। लेकिन यह आपके खान पान पर निर्भर करता हैं। अगर आप पोष्टिक तत्वो से युक्त भोजन का सेवन करते हैं, तो बुढ़ापे में ये सभी प्रॉब्लम आपको दूसरे लोगो से कम होगी। एक शोध के अनुसार रोजाना Oatmeal (दलिये) का सेवन करने से आपकी स्मरण शक्ति बढ़ती उम्र के साथ कम नहीं होती।
9. आजकल अधिक समय तक बैठ के काम करने और अधिक मिर्च मशालेदार भोजन खाने के कारण लोगो का पेट निकल जाता हैं। बढा पेट देखने में काफी बुरा लगता हैं, और लोग अपने निकले पेट को कम करने के लिए अनेक प्रकार की Exercise भी करते हैं। अगर आप रोजाना जई का सेवन करे, तो कुछ ही महीनो में यह आपके पेट पर जमी अतरिक्त चर्बी को हटा देगा।
10. त्वचा पर खुजली होने पर त्वचा पर जई का पेस्ट बनाकर लगाए, इससे जल्दी ही फायदा होगा। अगर आपके पुरे शरीर में खुजली हो रही हैं, तो नहाने के पानी में Oatmeal मिलाकर नहाने से कुछ ही दिनों में खुलजी दूर हो जायेगी।
11. अगर आपके शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा कम हैं, तो आपका दिमाग हमेशा अशांत रहेगा। जिसके कारण आप हमेशा गुस्से में रहेगे और आपका मूड खराब रहेगा। Oats (ओट्स) Magnesium और fiber का अच्छा स्त्रोत हैं। यह आपके शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा को बढा देता हैं। जिससे आपका दिमाग हमेशा शांत रहता हैं, और आपको गुस्सा कम आता हैं। Oats (ओट्स) में Blueberry डालकर खाने से तनाव कम होता हैं।
12. हृदय रोगों के कारण आज सबसे ज्यादा लोगो की मौत हो रही हैं। अगर आप रोजाना जई का सेवन करे तो आप सभी प्रकार के ह्रदय रोगों से बचे रह सकते हैं।
13. जई पाचक युक्त होता है, जिसके कारण यह आसानी से पच जाता है| जई पेट को साफ करने का काम करता है, जिससे कब्ज की प्रॉब्लम दूर हो जाती है| शरीर में जमा पित्त भी जई खाने से हट जाता है| जई के अनेक लाभों को देखते हुए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते है|
दोस्तों आजकि हमारी पोस्ट Oats in Hindi थी। हमने अपनी इस पोस्ट में आपको Oats के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की हैं, अगर फिर भी कोई जानकारी ऐसी हो जो हम इस आर्टिकल में सम्मिलित ना कर पाए, और वो जानकारी आपके पास हो, तो आप वो जानकारी पोस्ट के निचे बने कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। हमारी आजकि पोस्ट आपको कैसी लगी, आप यह भी कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताये।