Khas Khas or Poppy Seeds in Hindi Language
आज हम आपको बताने जा रहे हैं, Poppy Seeds यानि खसखस के बारे में| इसीलिए हमने अपनी आज की पोस्ट का टाइटल “Poppy Seeds in Hindi” ये रखा हैं| अधिकतर लोग Poppy Seeds का हिंदी नाम नहीं जानते| इसीलिए इसका हिंदी नाम जानने के लिए वो गूगल पर Poppy Seeds Meaning in Hindi ये सर्च करते हैं| हम आपको बता दे कि Poppy Seeds को हिंदी में खसखस कहते हैं| वेटिवीरिआ जिजेनिऑयडीज खसखस का वानस्पतिक नाम हैं| यह एक प्रकार का छोटा खुशबूदार पौधा होता हैं| कई लोग खसखस को पोस्ट दाने के नाम से भी जानते हैं|
खसखस को खाने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता हैं| इसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी होते हैं| खसखस को मिठाई, केक और ब्रेड बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता हैं| खसखस के अन्य कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनके बारे में हम आपको बतायेगे| तो चलिए पोस्ट को आगे बढ़ाये और जाने खसखस खाने के फायदों के बारे में|
खसखस के फायदे (Benefits of poppy seeds)
1. आजकल बहुत से लोग नींद ना आने की समस्या से भी गुजर रहे हैं| नींद ना आने की समस्या से पीड़ित लोगो को खसखस का दूध पीना चाहिए| अच्छी नींद लेने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास खसखस का दूध पियें| इससे आपको नींद अच्छी आयेगी और साथ ही अनिंद्रा से मुक्ति मिलेगी|
2. khas khas में फाइटोकेमिकल्स, प्रोटीन, ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन बी, कैल्शियम, मैंगनीज और थायमिन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो आपके शरीर के सम्पूर्ण पोषण के लिए जरुरी होते हैं|
3. दर्द निवारक गुणों के कारण खसखस को दर्द होने पर इस्तेमाल किया जाता हैं| खसखस में ओपियम एल्कलॉइड्स नामक तत्व पाया जाता हैं, जो शरीर में होने वाले सभी प्रकार के दर्द को दूर करता हैं| दर्द होने पर आप दर्द वाले हिस्से पर खसखस के तेल से मालिश भी कर सकते हैं| खसखस का तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगा|
4. मानसिक तनाव के कारण आपके चहरे पर झुर्रिया होने लगती हैं, जिससे समय से पहले ही आप बूढ़े नजर आने लगते हैं| खसखस में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाया जाता हैं| यह एंटीऑक्सीडेंट्स आपके मानसिक तनाव को कम करके आपकोजवान बनाये रखते हैं|
5. पेट से जुडी अधिकतर समस्याएं फाइबर की कमी के कारण होती हैं| फाइबर की पूर्ति के लिए आप खसखस बेहतर उपाय हैं, क्योंकि खसखस में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता हैं| फाइबर शरीर की ऊर्जा देता हैं, और साथ ही यह आपकी पाचन किर्या को भी सही रखता हैं| जिससे पेट में कब्ज की प्रॉब्लम नहीं होती|
6. अगर आपको साँस से जुडी प्रॉब्लम हैं, तो खसखस का सेवन करे| खसखस का सेवन करने से साँस से जुडी बीमारिया ठीक होने के साथ साथ खांसी से भी छुटकारा मिलता हैं|
7. नमी की कमी के कारण त्वचा में खाज खुजली जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं| त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए आप खसखस का सेवन करे| खसखस में त्वचा को नमी प्रदान करने का गुण होता हैं|
8. दूध में खसखस पीसकर लेप बनाये| अब इस लेप को अपने चेहरे पर लगाये और 20 – 25 मिनट बाद साफ़ ठंडे पानी से मुँह धो ले| इससे आपका चेहरा खिल उठेगा और आपकी त्वचा में नमी आयेगी|
9. अगर आप गुर्दे की पथरी से बचना चाहते हैं, या गुर्दे की पथरी को बिना ऑपरेशन के निकालना चाहते हैं, तो खसखस खाना शुरू कर दे| खसखस में ओक्सलेट्स नामक तत्व पाया जाता हैं, जो आपके शरीर में बनने वाले अतरिक्त कैल्शियम का अवशोषण करके आपके गुर्दे में पथरी को बनने से रोकता हैं|
दोस्तों आज हमने आपको Poppy Seeds Benefits in Hindi के बारे में जानकरी दी| हमें उम्मीद हैं, कि हमारी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी| अगर आपके पास खसखस से होने वाले फायदों के बारे में अन्य कोई जानकारी हैं, तो आप कमेंट करके वो जानकरी हमारे साथ शेयर करे| अगर हमें आपकी जानकरी पसंद आयी, तो हम अपनी वेबसाइट पर आपकी जानकरी पब्लिश करेंगे|