ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (Dimaagi Cancer)
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या होते हैं, आज हम आपको इस बारे में बतायेगे| अक्सर लोग शारीरिक असंतुलन, उल्टी होना, धुंधला नजर आना और सिर दर्द प्रॉब्लम को सामान्य मानकर इन्हे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए| ये छोटी छोटी प्रॉब्लम ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हैं| ब्रेन ट्यूमर में दिमाग की कोशिकाओं का असामान्य रूप से विकास होने लगता हैं|
कैंसर दो टाइप का होता हैं| घातक कैंसर और सामान्य कैंसर| दोनों ही प्रकार के कैंसर में ब्रेन की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं| ब्रेन ट्यूमर होने की कोई विशेष उम्र नहीं, ये रोग किसी भी उम्र में हो सकता हैं| लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इस रोग के होने के खतरा भी बढ़ता जाता हैं| ब्रेन ट्यूमर रेडिएशन और किसी कैमिकल के अधिक इस्तेमाल से भी हो जाता हैं| यह रोग आनुवांशिक भी होता हैं, अर्थात अगर आपके परिवार में किसी को भी ब्रेन ट्यूमर हैं, तो आपको इसे होने का खतरा बढ़ जायेगा|
Brain Tumor का कोई विशेष कारण नहीं हैं, Brain Tumor को कुछ हद तक पहचानने के लिए केवल शोधकर्ताओं ने कुछ मुख्य रिस्क फैक्टर्स का पता लगाया हैं| Brain Tumor होने का कुछ लोगो को तो पता भी नहीं चल पाता हैं| Brain Tumor एक खतरनाक और जानलेवा रोग हैं, लेकिन इसके लक्षणों को अगर पहली स्टेज पर पहचान कर इसका इलाज किया जाये, तो इससे बचा जा सकता हैं| हम आपको आज कुछ विशेष ब्रेन ट्यूमर के लक्षण के बारे में बतायेगे, जिन्हे जानना आपके लिए बहुत जरुरी हैं| तो चलिए जाने ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों के बारे में|
ब्रेन ट्यूमर के सामान्य लक्षण (Brain Tumor Symptoms in Hindi)
उल्टी आना (Vomiting) – ब्रेन ट्यूमर की स्थिति होने पर अक्सर व्यक्ति को उल्टी या मतली की समस्या होने लगती हैं| ये प्रॉब्लम सुबह के समय देखने को अधिक मिलती हैं| जब व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता हैं, तब उल्टी या मतली की समस्या बढ़ जाती हैं|
सिर दर्द (Headache) – सिर दर्द भी ब्रेन ट्यूमर का शुरूआती लक्षण हैं, लेकिन अक्सर लोग इसपर अधिक ध्यान नहीं देते| ब्रेन ट्यूमर का यह दर्द सुबह के समय होता हैं| जैसे जैसे ब्रेन में ट्यूमर बढ़ता जाता हैं, वैसे वैसे सिर दर्द की समस्या भी बढ़ती जाती हैं| सिर दर्द का ऐसा लक्षण दिखाई देने पर तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करे|
शारीरिक असंतुलन (Physical imbalance) – जब व्यक्ति के सेरिबैलम में ट्यूमर होता हैं, तो वह उसके मूवमेंट को प्रभावित करने लगता हैं| इस प्रकार जब किसी व्यक्ति के ट्यूमर या गांठ होती हैं, तो वह व्यक्ति अपने शारीरिक संतुलन को Maintain नहीं कर पाता| अगर आपके साथ ऐसा हो रहा हैं, तो एक बार डॉक्टरी परामर्श लेना बहुत जरुरी हैं|
बोलने में दिक्कत होना (Trouble speaking) – टैंपोरल लोब में ट्यूमर होने पर व्यक्ति को बोलने में दिक्कत होने लगती हैं| इस समय पर व्यक्ति जो भी बोलता हैं, सामने वाला उसे समझ नहीं पाता| अगर आपको अचानक बिना किसी कारण बोलने में दिक्कत होने लगे, तो डॉक्टर से एक बार जरूर मिले|
कामों में गड़बड़ी (Disturbing activities) – जब व्यक्ति के पराइअटल लोब में गांठ या ट्यूमर बनने लगता हैं, तब व्यक्ति की Condolences पर असर पड़ता हैं| जिससे व्यक्ति रोजाना के छोटे छोटे काम भी सही तरीके से नहीं कर पाता|
कम दिखाई देना (Poor visibility) – आक्सिपिटल के पास गांठ होने पर व्यक्ति को कम दिखाई देने लगता हैं| उन्हें देखने में प्रॉब्लम इतनी अधिक होने लगती हैं, कि वो चीजों और रंगो को भी सही तरीके से पहचान नहीं पाते| ट्यूमर बढ़ने के साथ साथ देखने में होने वाली समस्या भी बढ़ती जाती हैं| ऐसा कोई भी लक्षण अगर आपको नजर आये, तो डॉक्टर से जरूर मिले|
व्यवहारिक बदलाव (Behavioral changes) – फ्रन्टल लोब में गांठ होने पर व्यक्ति के व्यवहार में तेजी से बदलाब आता हैं| ये लोग अधिक चिड़चिड़े और गुस्सैल भी हो जाते हैं| अगर आपके व्यवहार में अचानक से बदलाब आने लगा हैं, तो एक बार डॉक्टर से खुलकर इस बारे में बात करे|
संवेदनशीलता की कमी (Lack of sensitivity) – ब्रेन के पराइअटल लोब में गांठ होने पर व्यक्ति को अपने पैरो और बाजुओं पर संवेदनशीलता की कमी महसूस होने लगती हैं| गांठ व्यक्ति के दिमाग की कोशिकाओ को नष्ट करना शुरू कर देती हैं, ऐसा इसीलिए होता हैं|
दौरा पड़ना ( Fit) – ब्रेन ट्यूमर का मुख्य लक्षण हैं, बार बार दौरे पड़ना| जब भी व्यक्ति को दौरा पड़ता हैं, व्यत्कि बेहोश हो जाता हैं| इसलिए दौरे पड़ने को हल्के में ना ले, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं|
सुनने में परेशानी होना (Hearing problem) – ब्रेन के टैंपोरल लोब वाले हिस्से में गांठ होने पर व्यक्ति को सुनाई कम देने लगता हैं| जैसे जैसे टैंपोरल लोब का ट्यूमर बढ़ता जाता हैं, वैसे वैसे व्यक्ति को सुनाई देना पूरी तरह से बंद हो जाता हैं|
Brain Tumor Symptoms in Hindi आज हमने आपको इस बारे में जो जानकारी दी, वो आपके बहुत काम की हैं| किसी भी बीमारी को बढ़ने से हम तभी रोक सकते हैं, जब हमें उस बीमारी के शुरूआती लक्षणों के बारे में पता हो| Brain Tumor के शुरूआती लक्षणों के बारे में जानने से आप फर्स्ट स्टेज पर इस बीमारी का इलाज करा पाएंगे| पोस्ट के बारे में अपने विचार कमेंट करके जरूर बताये, और पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले| आपका एक शेयर किसी की ज़िन्दगी बचा सकता हैं|